फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोट भलवाल में रिंगरोड के 59 प्रभावितों को प्लाट आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जेडीए कार्यालय में बुधवार को लक्की ड्रा निकाले गए, जिसके तहत कोटभलवाल में रिंग रोड में आई जमीन की जगह 59 प्रभाविताें को दूसरी जगह पर प्लाट आवंटित किए गए। प्रक्रिया में काफी संख्या में हिस्सा लिया। कार्रवाई दोपहर 12 बजे आरंभ हुई, जो दोपहर बाद तीन बजे तक चली। दूसरा लक्की ड्रा अब शुक्रवार निकाला जाएगा, जिसमें 39 प्लाट आवंटित होंगे। कुल 98 प्लाट दिए जाएंगे। करीब 116 प्रभावितों ने प्लाट के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

अब कोर्ट की औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद लोग निर्माण कार्य आरंभ कर सकते हैं। लंबे समय से मसला लटका हुआ था। जमीन जेडीए द्वारा चिह्नित नहीं हो पा रही थी, जिस कारण काम रुका पड़ा था। 39 प्लाट के लिए अब दोबारा लक्की ड्रा होगा। 18 प्लाट के लिए जमीन चिह्नित होने के बाद यहां पर भी प्लाट आवंटित किए जाएंगे। पहले लाभार्थियों ने राशि जमा करवा दी थी। इसके बाद जमीन रिंग रोड में आ गई। इस कारण आवंटन का मसला अटक गया। अब दूसरी जगह पर जमीन चिह्नित होने के बाद प्रभावितों को प्लाट आवंटित हुए हैं।
2021 में कोविड से प्रभावित हुई थी कार्रवाई
साल 2021 में भी आवंटन पर प्रक्रिया आरंभ हुई थी, लेकिन कोविड के कारण बीच में रुक गई। अब हालात सामान्य होने के बाद फिर से कार्रवाई हुई और प्लाट आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

लक्की ड्रा के माध्यम से 59 प्रभावितों को प्लाट आवंटित किए गए हैं। अब कोर्ट में जरूरी कार्रवाई करवाकर काम आरंभ कर सकते हैं। वहीं, 18 प्लाट के लिए जगह देखी जा रही है। जल्द ही इनको भी प्लाट आवंटित होंगे।
विज्ञापन

- पंकज मगोत्रा, वीसी, जेडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें