फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K News: इल्तिजा मुफ्ती के बयान पर मचा बवाल, बजरंग दल ने खोला मोर्चा, धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

Tue, 10 Dec 2024 02:11 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बजरंग दल ने इल्तिजा मुफ्ती की हिंदुत्व पर की गई टिप्पणी को लेकर विरोध जताया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन
इल्तिजा मुफ्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इल्तिजा मुफ्ती द्वारा हिंदुत्व को लेकर की गई टिपण्णी के खिलाफ राष्ट्रीय बजरंग दल ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश बजरंगी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी ने नाम का ज्ञापन एसपी सिटी को सौंपा। बजरंग दल ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए इल्तिजा मुफ्ती पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन


सोमवार को दोपहर 1 बजे एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बजरंग दल के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी विवेक शेखर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एसपी सिटी से तत्काल इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान राकेश बजरंगी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इल्तिजा मुफ्ती का हिंदुत्व को बीमारी बताने वाला बयान हिन्दू धर्म का अपमान है। इससे पूरे हिन्दू समाज की भावनाएं आहत हुई है। पीडीपी हमेशा से आतंकवादियों की पक्षधर रही है। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर इल्तिजा ने एक शब्द नहीं बोला, लेकिन हिन्दुओं के खिलाफ बोलने में वे सबसे आगे रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें