फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तस्नेमा कैसर को उपराज्यपाल ने दिया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Tue, 09 Sep 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
तस्नेमा कैसर। संवाद
विज्ञापन
कुपवाड़ा। राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, विलगाम की शिक्षिका तस्नेमा कैसर को उपराज्यपाल ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शिक्षक दिवस पर दिए इस सम्मान के बाद वह और उनका परिवार बेहद खुश है।
विज्ञापन


अपनी खुशी व्यक्त करते हुए सोमवार को उन्होंने कहा कि पुरस्कार पाकर उन्हें गर्व हुआ है और छात्रों की बेहतरी के लिए और अधिक मेहनत करने का उनका संकल्प और मज़बूत हुआ है। यह पुरस्कार मुझे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। जब हमारे काम को मान्यता मिलती है, तो बेशक उत्साह बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि यह कुपवाड़ा ज़िले के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि इस वर्ष दोनों राष्ट्रीय पुरस्कार विलगाम को मिले हैं। यह सम्मान सिर्फ़ मेरे लिए नहीं, बल्कि मेरे पूरे संस्थान और समुदाय के लिए है।
विज्ञापन


साथी शिक्षकों को अपने संदेश में, उन्होंने कहा, उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ काम करें। आपके प्रयासों को निश्चित रूप से सराहा जाएगा। मुझे खुशी है कि मेरे योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है।
वहीं विलगाम के ही बशीर अहमद ने बताया कि शिक्षिका तस्नेमा को मिले इस सम्मान से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित है। हमें खुशी है कि हमारे क्षेत्र की शिक्षिका को यह पुरस्कार मिला। इससे अन्य शिक्षिकाओं और छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। लगन से अगर कोई काम किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है।
यहीं की एक शिक्षिका रूबिया परवीन ने कहा कि तस्नेमा की सफलता सभी को प्रेरणा दे रही है। हमारे बीच की एक शिक्षिका को यह गौरव मिला है, यह हमारे लिए भी खुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें