फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मनों की हर हरकत पर रखें पैनी निगाह, उत्तरी कमान प्रमुख ने कश्मीर में सुरक्षा हालात की जानकारी ली

Tue, 05 Mar 2019 09:13 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन के साथ मंगलवार को कश्मीर घाटी का दौरा किया। भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के बीच उन्होंने सीमांत जिले कुपवाड़ा और बारामुला जिलों का दौरा कर नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन




सेना कमांडर को काउंटर इंफिल्ट्रेशन ग्रिड और इसे रोकने के लिए की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने इसके लिए किए गए इंतजामों पर संतोष जताया। सैनिकों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने नियंत्रण रेखा के पास ड्यूटी के दौरान उन्होंने और अधिक सतर्क रहने को कहा। 

साथ ही दुश्मनों की हर हरकत पर बारीक निगाहें रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा। ज्ञात हो कि सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने भी दो दिनों तक एलओसी व आईबी का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें