फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह बोले, आतंक के खिलाफ लड़ाई महत्वपूर्ण चरण में

Thu, 07 Feb 2019 08:37 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • शहीद लांस नायक नजीर अहमद वानी ने कायम की मिसाल
  • 91 सैन्य अधिकारी व जवान प्रतिष्ठित मेडल से सम्मानित
  • मरणोप्रांत अशोक चक्र विजेता लांस नायक नजीर अहमद वानी को सेना मेडल
  • 20 यूनिटों को यूनिट प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया
विज्ञापन
Lt. Gen Ranbir Singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कमांड प्रमुखी जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ लड़ाई महत्वपूर्ण चरण में पहुंच चुकी है। जहां एक ओर राज्य विकास की तरफ बढ़ रहा है और दूसरी तरफ सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद विकास में बाधा डाल रहा है। बहुत गर्व की बात है कि इन हालात में राज्य के युवाओं ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन


सबसे बड़ी मिसाल लांस नायक नजीर अहमद वानी ने पेश की है, जिन्होंने देश की सुरक्षा व अखंडता के लिए स्वयं को बलिदान दिया। गणतंत्र दिवस पर वानी को अशोक चक्र प्रदान मिलना सभी के लिए गर्व की बात है। मगर इस बात का दुख भी है कि रियासत के युवाओं को गुमराह कर हिंसा के लिए भड़काया जाता है। आजादी के बाद रियासत के लोगों व सेना ने बहुत ही मुश्किल परिस्थितियों का सामना किया है। सेना राज्य की खुशहाली के लिए प्रशासन के साथ मिलकर काम करती रहेगी।
   
सीजफायर का दिया जा रहा मुंहतोड़ जवाब
जीओसी ने कहा कि हमारे सैनिक सीमा पार से उत्पन्न आतंकवादी वारदातों को विफल करने में सक्षम हैं। सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। राज्य के भीतर आतंकवाद को खत्म करने में अपनी क्षमताओं में सुधार किया है और काफी सफलता हासिल की है। रियासत में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अब बहुत ही महत्वपूर्ण चरण में है। राज्य की स्थिति में बदलाव लाने को लेकर तमाम सशस्त्र सेना व सुरक्षा बल पुलिस के साथ मिल कर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें