उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह
- फोटो : ANI
उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह सोमवार को दो दिवसीय यात्रा पर बारामूला पहुंचे। यहां उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हाल के सफल काउंटर आतंकवादी अभियानों और संसदीय चुनाव की पृष्ठभूमि में इस क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने सेना कमांडर को वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।
इस दौरे के दौरान सेना के कमांडर को घुसपैठ की ग्रीड के निर्माण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के अलावा अन्य तैयारियों के बारे में बताया गया। बाद में सेना कमांडर को चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने प्रचलित परिचालन पहलुओं पर बादामी बाग छावनी में जानकारी दी। सेना के कमांडर ने सभी सुरक्षा बलों के बीच तालमेल की सराहना की और घाटी में शांति लाने के लिए सैनिकों की सराहना की।