लेफ्टिनेंट जनरल अमर दीप सिंह औजला चिनार कोर के नए कमांडर होंगे। वह वर्तमान कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे का स्थान लेंगे। रक्षा सूत्रों के अनुसार ले. जनरल औजला जून में सबसे संवेदनशील श्रीनगर की कमान संभालने वाली चिनार कोर की कमान संभालेंगे। उत्तरी कश्मीर में 28वीं इंफैट्री डिवीजन की कमान संभालने वाले ले. जनरल औजला को आतंकवाद विरोधी अभियानों का खासा अनुभव है।