फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले कश्मीर पहुंचा 'लव जेहाद'

विज्ञापन
विज्ञापन
इसी बीच घरवालों के सब्र का बांध जवाब दे गया तो उन्होंने रविवार को प्रेस क्लब पर जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनों और रिश्तेदारों ने प्रदर्शन कर जाम लगाने का भी प्रयास किया, जिसके चलते पुलिस से उनकी धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप था कि दोनों युवकों पर लव जेहाद के बहाने उनकी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस के सामने ही इस लव जेहाद से जुड़ा मुद्दा बताते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर बेटी को सही सलामत वापिस करने की मांग की।

इस दौरान परिजनों की पुलिस से जमकर नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन उठाकर वापिस भिजवाया। बताया जाता है कि युवती की आगामी दस दिसंबर को शादी होने वाली है।
विज्ञापन


दूसरी ओर चुनावों से पूर्व लव जेहाद का मुद्दा सामना आने से घाटी की राजनीतिक फिजा भी तल्ख होने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि अभी तक देशभर में बेशक लव जेहाद का शोर मचा हो लेकिन कश्मीर इससे बिल्कुल अछूता था।

दस नवंबर को घर से गायब हुई थी युवती

लव जेहाद को लेकर जहां पूरे देश में हल्ला मचा है वहीं कश्मीर तक भी इसकी आहट पहुंच गई है। मामला जुड़ा है एक कश्मीरी पंडित युवती से जिसके परिजनों ने दो युवकों पर उसके अपहरण का आरोप लगाया है।

रविवार को परिजनों ने जम्‍मू में जोरदार प्रदर्शन कर युवकों पर लव जेहाद का आरोप लगाते हुए अपनी बेटी को बहला फुसलकार उसके अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक युवती का अपहरण कर कश्मीर ले गए हैं। वहीं अभी तक इस मुद्दे से अछूते रहे कश्मीर में चुनाव से पूर्व लव जेहाद के मुद्दे ने यहां की राजनीतिक फिजा तल्‍ख कर दी है।
विज्ञापन

दो युवकों पर अपहरण कर कश्मीर ले जाने का आरोप

जानकारी के अनुसार टॉप पलौडा की रहने वाली एक युवती गंग्याल स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी।  बीते 10 नवंबर को वह घर से काम के लिए निकली लेकिन वापिस नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं मिला।

परिजनों को इतना जरूर पता चला कि युवती आखिरी बार पलौडा निवासी दो युवकों के साथ देखी गई थी। घरवालों ने दोनों युवकों के घर जाकर खोजबीन की तो पता चला 10 नवंबर से दोनों युवक भी घर से गायब हैं।

इस पर परिजनों ने दोनों युवकों के खिलाफ बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस जब से ही युवकों की तलाश कर रही थी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें