फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: जम्मू-कश्मीर व लद्दाख की छह सीटों पर दर्ज करेंगे जीत- पीएम मोदी की रैली के बाद बोले रविंद्र रैना

Wed, 21 Feb 2024 05:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में पांच और लद्दाख में एक लोकसभा सीट है। 2019 में जम्मू की दो लोकसभा सीटें और लद्दाख की सीट पर भाजपा का कब्जा है। कश्मीर की तीन लोकसभा सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
पीएम मोदी जम्मू रैली - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू में जनसभा में लोगों की भारी भीड़ से उत्साहित प्रदेश भाजपा प्रमुख रविंद्र रैना ने बुधवार को आगामी चुनावों में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सभी छह लोकसभा सीटें जीतने का विश्वास जताया।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में पांच और लद्दाख में एक लोकसभा सीट है। 2019 में जम्मू की दो लोकसभा सीटें और लद्दाख की सीट पर भाजपा का कब्जा है। कश्मीर की तीन लोकसभा सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीत दर्ज की थी।

रविंद्र रैना ने कहा कि उनकी पार्टी के दरवाजे किसी भी व्यक्ति के लिए खुले हैं जो पार्टी में शामिल होना चाहता है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लोगों की सेवा करना चाहता है। उन्होंने कहा, 'जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के सभी छह लोकसभा क्षेत्रों में तैयारी चल रही है और हम अपनी ताकत पर चुनाव लड़ेंगे। हम लोगों के समर्थन से सभी सीटें जीतेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को यकीन है कि लोग पूरे दिल से पीएम मोदी का समर्थन करेंगे जिन्होंने पूर्ववर्ती राज्य के तीनों क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विकास के लिए अपनी सरकार का खजाना खोल दिया और लोगों को न्याय प्रदान किया, खासकर उन लोगों को जो अपने अधिकारों से वंचित हैं।

उन्होंने मंगलवार को मौलाना आजाद स्टेडियम में प्रधानमंत्री की सार्वजनिक रैली के दौरान मोदी की प्रशंसा करने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और पूर्व उपमुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग सहित विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं को धन्यवाद दिया। फारूक अब्दुल्ला जहां श्रीनगर के नौगाम रेलवे स्टेशन पर समारोह में शामिल हुए। वहीं, बेग जम्मू में रैली में शामिल हुए।

चुनाव से पहले पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के पार्टी में लौटने की अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “यह अच्छा है (अगर वह पार्टी में वापस आते हैं)। हमने अपने दरवाजे खुले रखे हैं और सभी का स्वागत है। हम सभी को लोगों की सेवा के लिए एक साथ आना चाहिए।”

डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी (डीएसएसपी) के अध्यक्ष सिंह को 23 नवंबर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद पिछले साल 23 दिसंबर को जम्मू की एक विशेष अदालत ने जमानत दे दी थी।

दो बार के सांसद और तीन बार के विधायक रहे लाल सिंह 2014 में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए। हालांकि, कठुआ के सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या के आरोपियों के समर्थन में एक रैली में उनकी भागीदारी पर हंगामे के बाद उन्होंने 2018 में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

खराब मौसम के बावजूद प्रधानमंत्री के गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए लोगों को धन्यवाद देते हुए रैना ने कहा कि लोग वास्तविकता जानते हैं क्योंकि मोदी ने समाज के विभिन्न वर्गों को उनके अधिकार देकर अन्याय समाप्त किया, सभी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विकास सुनिश्चित किया और शांति की नींव रखी।

उन्होंने कहा, “पिछले शासकों ने लोगों पर अत्याचार किया और उन्हें बंधक बनाकर रखा, जबकि पिछले 70  वर्षों में गरीबों के कल्याण के लिए दिया गया धन लूट लिया गया। मोदी के मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' से समय बदल गया है।''

उन्होंने बनिहाल-संगलदान रेल लिंक को चालू करने और एम्स जम्मू, आईआईटी और आईआईएम जम्मू के उद्घाटन सहित 32,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए भी मोदी की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें