फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम को देखने और सुनने को लोग उत्साहित, प्रधानमंत्री की कल को होने वाली है रैली

Wed, 27 Mar 2019 12:19 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू के ज्यौड़ियां अखनूर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली को लेकर खौड़ तथा ज्यौड़ियां क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। वह प्रधानमंत्री को देखने और उनका भाषण सुनने के लिए काफी खुश और लालायित हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीरवार को डुमी सोबका में आना प्रस्तावित है। यहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लेकर लोग काफी खुश हैं कि नरेंद्र मोदी के दर्शन करने के लिए रैली स्थल पहुंचेंगे।

रैली को सफल बनाने के लिए खौड़ में एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा के जिला अखनूर प्रधान मनमोहन सिंह मनहास ने की। उन्होंने कहा कि मोदी रैली में पहुंचने के लिए कितने वाहनों की जरूरत रहेगी, जिस पर सभी लोगों ने कहा कि हम लोग रैली में निजी वाहनों में पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए मनमोहन सिंह मनहास ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से पहुंचने के लिए कहा। बैठक में पार्षद दीपक सिंह भाऊ, भाजपा सिटी खौड़ प्रधान विजय कुमार शर्मा, भाजपा मंडल खौड़ प्रधान जीएस चिब, पूर्व विधायक विधानसभा छंब कृष्ण लाल, महासचिव रतन सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।  तथा इस अवसर पर खौ? उपजिले के सैकड़ो की संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं के साथ साथ अन्य कंई लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

पीएम की रैली में दो लाख लोगों के पहुंचने का दावा

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि जम्मू के अखनूर बाईपास डुमी गांव में 28 मार्च को हो रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस जनसभा में जम्मू रूरल, अखनूर, जम्मू, जम्मू वेस्ट, पुंछ, आरएस पुरा, राजोरी, नौशेरा, सांबा और अन्य क्षेत्रों से दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। यह रैली शाम तीन बजे शुरू होगी।

जम्मू-पुंछ संसदीय सीट को ध्यान में रखते हुए यह रैली की जा रही है। रैना ने कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में रिकार्ड विकास कराया गया है। कई कल्याणकारी योजनाओं का लाखों लोगों को लाभ दिया जा रहा है। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में भाजपा में जनसमर्थन मिला है। भाजपा जम्मू संभाग की दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। लद्दाख में भी भाजपा का शानदार प्रदर्शन होगा। विपक्षी दलों का महागठबंधन भाजपा को रोक नहीं सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें