जम्मू-कश्मीर की दो लोकसभा सीटों जम्मू-पुंछ और बारामूला के लिए 25 मार्च सोमवार को नामांकन की आखिरी तारीख रहेगी। इस दौरान जम्मू-पुंछ सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रमण भल्ला और पैंथर्स पार्टी के प्रो. भीम सिंह सहित कई निर्दलीय अपना पर्चा दाखिल करेंगे।
जम्मू-पुंछ लोकसभा सीट के लिए अभी तक भाजपा उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा सहित चार ने पर्चा दाखिल कर दिया है। वहीं दक्षिण कश्मीर की बारामुला संसदीय सीट से अब तक नेकां, पीडीपी और पीपुल्स कांफ्रेंस के उम्मीदवार नामांकन भर चुके है। इन दोनों सीटों के लिए नामांकन पत्रों की जांच 26 मार्च को होगी और 28 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
11 अप्रैल को दोनों सीटों पर मतदान होगा। रिटर्निंग अफसर रमेश कुमार के अनुसार सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन होने के कारण अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।
कांग्रेस ने बारामूला से हाजी फारूक मीर को उतारा
कांग्रेस हाई कमान की तरफ से बारामूला संसदीय क्षेत्र से हाजी फारूक मीर को उम्मीदवार बनाया है। मीर सोमवार 25 मार्च को अपना नामांकन भरेंगे।