फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के झूठ और छल से भाजपा का डूबता जहाज नहीं बचा: गुलाम नबी आजाद

Tue, 16 Apr 2019 10:35 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कश्मीर के बिगड़ते हालात के लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। देश और राज्य के लोग बीजेपी को माहौल खराब करने के लिए कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूठ और छल से बीजेपी के डूबते जहाज को नहीं बचाया जा सकेगा। जनता को झुठ का एहसास हो चुका है। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पार्टी के उम्मीदवार के साथ आजाद ने मंगलवार को कई जगहों पर रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश ओर राज्य में कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित होगी। आगामी लोकसभा चुनावों शोषण और उत्पीड़न की राजनीति को हराने का एक सुनहरा अवसर हैं। 

उन्होंने कहा कि पूरा देश केंद्र के अहंकार के कारण काफी हद तक झुलस गया है। सभी दावे चुनावी लाभ हासिल करने के लिए किए जा रहे हैं। लोगों को भगवा पार्टी को करारा जवाब देने का यह बेहतर मौका है। उन्होंने कहा कि अवसरवादी दलों को हराने के लिए पार्टी के प्रत्याशी गुलाम अहमद मीर की जीत सुनिश्चित की जाए। 
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ही राज्य का भला कर सकती है। प्रत्याशी मीर ने कहा कि कांग्रेस ने मोदी सरकार के सभी योजनाओं की पोल खोलकर जनता के सामने रख दी है। आजाद ने कहा कि चुनाव आयोग को गलत बयानबाजी करने वाले बीजेपी नेताओं और मोदी को एक महीने तक चुनाव प्रचार पर रोक लगानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें