फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर बोले, पीडीपी-भाजपा ने लोगों को किया गुमराह

Sun, 07 Apr 2019 11:41 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गुलाम अहमद मीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि पीडीपी और भाजपा ने लोगों को गुमराह करने का काम किया है। दोनों ही दलों ने सत्ता की भूख के लिए जनता के हितों से खिलवाड़ किया है। उन्होंने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाबंदियां लगाने के फैसले का विरोध करते हुए सरकार से इसे जल्द वापस लेने की मांग की। वह रविवार को अछाबल (शंगुस) और कोकरनाग (अनंतनाग) में चुनावी रैलियों में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाईवे बंद रखने के आदेश से लोगों को दिक्कतें उठाने के साथ स्थानीय व्यापार बुरी तरह से प्रभावित होगा। कांग्रेस ने सांप्रदायिक सौहार्द और अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाली ताकतों के खिलाफ लड़ाई की है। 

पीडीपी के कार्यकाल में राज्य में कुशासन रहा। पीडीपी-भाजपा की गठबंधन सरकार में हजारों लोग पैलेट गन से बुरी तरह से जख्मी हुए। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद, गुलजार अहमद वानी, बशीर अहमद मार्गे आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें