फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 827 मामलों का हुआ निपटारा

विज्ञापन
जिला कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश।
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर कोर्ट परिसर में पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 827 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया और 17994927 रुपये का राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन

लोक अदालत का आयोजन डालसा के अध्यक्ष और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह भाऊ और सचिव डॉ स्मृति शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें 1288 मामलों पर सुनवाई की गई। जिला उधमपुर में 10 बेंच गठित किए गए। बेंच नंबर एक में खुद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह भाऊ और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमलेश पंडित शामिल थे। बेंच नंबर दो में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेखा कपूर और उप न्यायाधीश व विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट पूजा रैना शामिल थीं। बेंच नंबर तीन में जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट (टी) ऋषभ कौशल और पैनल वकील एडवोकेट निखिलेश्वर सिंह शामिल थे। नंबर चार में अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट आकाशदीप और पैनल वकील मलिकार्जुन सिंह सलाथिया और बेंच संख्या पांच में अध्यक्ष टीएलएससी मजालता सुहासिनी वसीसथा और पैनल वकील मोहन लाल गुप्ता शामिल थे। बेंच नंबर छह में अध्यक्ष टीएलएससी चिनैनी रविंदर सिंह और पैनल वकील बलवान सिंह और बेंच नंबर सात में तहसीलदार जय सिंह और पैनल वकील अखिल दुबे मौजूद थे। बेंच नंबर आठ में तहसीलदार रामनगर सतीश कुमार और एडवोकेट रामनगर विक्रांत शर्मा, जबकि उनके साथ बेंच नंबर नौ में तहसीलदार मजालता दीक्षा बांबा और एडवोकेट मजालता अमित शर्मा मौजूद थे। आखिरी बेंच संख्या 10 में तहसीलदार चिनैनी पंकज सिंह तथा एडवोकेट चिनैनी अजमेर सिंह कटोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें