फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी फेस्टिवल में छज्जा-हरण की रहेगी धूम

Sun, 11 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहड़ी के उपलक्ष्य में 12-13 जनवरी को पर्यटन निदेशालय के तत्वावधान में लोहड़ी फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। बागे बाहु और रघुनाथ बाजार में इस फेस्टिवल की धूम रहेगी। पुलिस और बीएसएफ की बैंड प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन


मंडलायुक्त शांत मनु ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि बागे बाहु में शाम चार बजे लोहड़ी फेस्टिवल की शुरुआत होगी। इसमें पुलिस और बीएसएफ की बैंड प्रस्तुति के साथ पारंपरिक विषयों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी की ओर से 11 प्रस्तुतियों में डुग्गर संस्कृति की छटा बिखेरी जाएगी।

इसके अलावा होटल एसोसिएशन और निजी संस्थाओं की ओर से फूड फेस्टिवल में लजीज व्यंजनों का लुत्फ मिलेगा। 13 जनवरी को शाम 4 बजे पुरानी सब्जी मंडी चौक परेड से शोभायात्रा शुरू होगी जो राज तिलक रोड, पुरानी मंडी, सिटी चौक से होती हुई रघुनाथ बाजार में समाप्त होगी।
विज्ञापन


इसमें 11 सांस्कृतिक ग्रुपों में ढोल, नरसिंह, छज्जा, हरण, कुड नृत्य और संस्कृत विद्यालय वीरपुर के स्कालरों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसी दिन शाम 5.30 बजे रघुनाथ मंदिर चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवा कलाकार रंग जमाएंगे। फूड फेस्टिवल भी लोगों की भीड़ जुटाएगा। इस दौरान लोहड़ी भी जलाई जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें