फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri 2023: लोहड़ी उत्सव में विभिन्न प्रस्तुतियों में दिखी डुग्गर प्रदेश की सांस्कृतिक झलक

Thu, 12 Jan 2023 10:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

डंसाल से आए लोक कलाकारों ने डुग्गर प्रदेश के पारंपरिक नृत्य छज्जा पर प्रस्तुतियां दी। धनी राम एंड पार्टी ने छज्जा नृत्य के माध्यम से डुग्गर प्रदेश में लोहड़ी पर्व के इतिहास और परंपरा को बयां किया।
विज्ञापन
Lohri in Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहड़ी की पर्व संध्या पर जम्मू शहर के सबसे व्यस्त रघुनाथ बाजार में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कलाकारों ने डोगरी और पंजाबी गानों पर प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान पारंपरिक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र बना। इसमें डुग्गर प्रदेश की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली।

विज्ञापन


रघुनाथ बाजार में पर्यटन विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डंसाल से आए लोक कलाकारों ने डुग्गर प्रदेश के पारंपरिक नृत्य छज्जा पर प्रस्तुतियां दी। धनी राम एंड पार्टी ने छज्जा नृत्य के माध्यम से डुग्गर प्रदेश में लोहड़ी पर्व के इतिहास और परंपरा को बयां किया। इसके बाद कलाकारों ने पंजाबी लोक नृत्य पर प्रस्तुतियां दी। इस दौरान रघुनाथ मंदिर चौक पर मंत्रोच्चारण के बीच अग्नि में मूंगफली, रेवड़ी, त्रिचोली का अर्घ्य देने के साथ लोहड़ी की शुभकामना दी।

50 साल से धनी राम कर रहे छज्जा नृत्य

धनी राम ने कहा कि 50 साल से छज्जा नृत्य प्रस्तुत कर रहे हैं। लोहड़ी पर्व पर छज्जा नृत्य का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि डुग्गर प्रदेश में आज भी लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कल्चरल अकादमी लोक नृत्य को बढ़ावा देने की बात करती है, लेकिन पूरे साल में सिर्फ एक बार कलाकारों को काम मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें