सुंदरबनी। साप्ताहिक लॉकडाउन को कामयाब करने में प्रशासन का सहयोग करते हुए लोगों ने रविवार को भी घर से बाहर कदम नहीं रखा। नियमों का पालन करते हुए सिर्फ कुछ लोग ही बाहर निकले। सब्जी, दूध और दवाइयों को छोड़कर बाकी सभी दुकानों के शटर गिरे रहे। ये दुकानें भी सुबह सिर्फ दस बजे तक ही खुलीं। इसके बाद बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसर गया। प्रशासन के आदेशानुसार सोमवार को एक बार फिर सुबह 10 से शाम चार बजे तक 50 प्रतिशत दुकानें खुल जाएंगी, जिससे लोगों को फिर से राहत मिलेगी। संवाद