रियासी। जिले में रविवार को कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 79 लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही मौजूदा समय में जिले में 223 मामले सक्रिय हैं।
रविवार को स्वास्थ्य ब्लॉक माहौर में सबसे ज्यादा 10 नए मामले मिले हैं। कटड़ा में रविवार को कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं, रियासी में एक और पौनी में दो केस मिले हैं। प्रशासन ने लोगों से कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की है।