फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन ने लगाया नशा तस्करी पर लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लॉकडाउन ने मंदिरों के शहर में नशा तस्करी पर भी रोक लगा दी है। युवाओं में नशे का चलन भी कम हो गया है। वाहनों की आवाजाही बंद होने और लोगों के घरों में ही रहने का असर दिखा है। लॉकडाउन से पहले और इसके बाद के दस दिनों पर नजर डाली जाए तो साफ दिखता है कि लॉकडाउन ने किस तरह से नशा तस्करी को लॉक किया है। जानकारी के अनुसार पिछले दिन में जम्मू जिले में नशा तस्करी के तीन से चार मामले ही सामने आए हैं। इनमें भी यह मामले हेरोइन के हैं। जबकि लॉकडाउन से पहले दस दिन में नशा तस्करी के 15 से 20 मामले दर्ज हुए थे। दरअसल, शहर में नशे की तस्करी कश्मीर आने जाने वाले वाहनों के जरिए होती है। पंजाब, जम्मू और कश्मीर के बीच नेटवर्क चलता है। वाहनों की आवाजाही बंद होने से इसकी तस्करी नहीं हो रही। जिससे पुलिस महकमे को भी राहत है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन का असर तो दिखा है। निश्चित तौर पर जब सब तरफ बंद है तो असर दिखेगा ही। इससे यह भी संभव है कि जिन युवाओं को इसकी लत लगी है, वो उससे दूर हो जाएं। जब उन्हें नशा करने को नहीं मिलेगा तो वह इससे दूर होंगे। बता दें कि लॉकडाउन से आपराधिक घटनाओं और सड़क हादसों पर भी अंकुश लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें