हल्द्वानी। जिले में शेल्टर होम का विस्तार जारी है। लालकुआं स्थित एक बरात घर में बनाये गए शेल्टर होम में भी यात्रियों को ठहराना शुरू कर दिया गया हैं। अब ज़िले में पांच शेल्टर होम हो गए हैं। प्रशासन इनकी भी संख्या बढ़ा सकता है। बद्रीपुरा स्टेडियम में 312, एमबी इंटर कॉलेज में 100, बागजाला स्थित ट्रेनिंग सेंटर में 40, लालकुआं में 19 और एमबी डिग्री कॉलेज में 17 लोग रुके हुए हैं। इनमें रोके गए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी लगातार किया जा रहा है। बागजाला स्थित ट्रेनिंग सेंटर को छोड़ बाकी अन्य शेल्टर होम में अभी तक कोई भी संदिग्ध मरीज नहीं दिखा है।