फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2137 संदिग्धों के सैंपल में 613 निगेटिव, 1524 की रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
A sample of 2137 suspects 613 negative, awaiting 1524 report
विज्ञापन
पुंछ। बाहरी राज्यों में फंसे लोगों के जिले में लौटने से जिला प्रशासन की तरफ से निगरानी में रखे गए लोेगों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला विकास आयुक्त ने बताया कि अब तक कुल 4401 लोग निगरानी में रखे गए हैं। सोमवार तक 2137 लोगों के कोरोना टेस्ट सैंपल जांच हेतु भेजे गए हैं। इनमें 613 लोगों के टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आए हैं। 1524 लोगों की रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार है।
विज्ञापन

जिला विकास आयुक्त राहुल यादव ने बताया कि कोरोना वायरस को हराने के लिए जिले में 67 स्थानों पर क्वारंटीन केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 3000 बेड की क्षमता है। बताया कि प्रशासन की तरफ से अभी तक 2597 बेड को ही प्रयोग में लाया गया है। बताया कि 118 लोगों को उनके घरों में ही क्वारंटीन किया गया है। जबकि 20 लोग अस्पताल में क्वारंटीन पर रखे गए हैं। 29 लोग घरों में निगरानी में रखे गए हैं। वहीं 1848 लोगों का निगरानी का समय पूरा हो चुका है। डीडीसी ने लोगों से कहा कि लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में ही रहें। जरूरी होने पर बिना मास्क लगाए घरों से न निकलें तथा जहां भी जाएं सामाजिक दूरी को बनाए रखें। कहा कि लोगों का सहयोग ही है कि पुंछ जिला अब तक कोरोना संक्रमण से सुरक्षित है। 17 मई के बाद आने वाले आदेश का भी पालन करना है। जिले में कोरोना जांच में तेजी लाने के लिए भिम्बरगली, मेंढर, सुरनकोट, मंडी और पुंछ में सैम्पल कलेक्शन केन्द्र स्थापित किए गए हैं जिनमें हर दिन दो सौ से अधिक लोगों के सैम्पल एकत्र किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें