फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः दावे कुछ..हकीकत कुछ और ही, लॉकडाउन में गरीबों को मुफ्त राशन दिए जाने का ये है सच

Thu, 23 Apr 2020 03:44 PM IST
प्रशांत कुमार सतीश वालिया, जम्मू
विज्ञापन
राशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गरीबों को मिलने वाले फ्री राशन की आपूर्ति अभी तक डिपो से नहीं हो पाई है। इस कारण गरीब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षदों को हर वार्ड में चेयरमैन बनाया गया है। राशन का वितरण भी इनके माध्यम से होना है। अब पार्षदों का कहना है कि राशन नहीं मिला है। ऐसे में गरीब लोगों की सहायता करने में परेशानी आ रही है।

विज्ञापन

 
पार्षद पप्पू चौधरी, जयदीप, सतपाल और सुभाष के अनुसार उनके वार्ड में अभी तक निशुल्क राशन वितरित होना शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण गरीबों को सहायता नहीं मिल रही है। इस बारे में कई बार अवगत करवाया गया है।

लॉकडाउन खत्म होने में भी अब कम समय बचा है। गरीबों को सहायता नहीं मिल पा रही है। हर परिवार को पांच किलो फ्री राशन मिलना था ताकि कठिन परिस्थितियों में वे जीविका चला सकें। इस कवायद से लाखों गरीब लोगों को लाभ पहुंचना है। विभागीय सूत्रों के अनुसार राशन की खेप भेज दी गई है। जल्द ही आपूर्ति करवाई जाएगी।
विज्ञापन

 

शिकायतें मिली हैं कि वार्डों में राशन वितरित नहीं हो पाया है। सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। विभाग से भी संपर्क किया गया है। जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता की जाएगी। उनके वार्ड में भी राशन नहीं पहुंचा है। -राजेंद्र शर्मा, चेयरमैन, हाउसिंग कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें