फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी मेयर और पूर्व विधायक ने उड़ाई लॉकडाउन की धज्जियां, अधिकारियों को धमकाने का आरोप, केस दर्ज

Sun, 19 Apr 2020 10:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, पूर्व एमएलए राजेश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी के नियम का पालन न करने पर जम्मू नगर निगम की डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा, पूर्व एमएलए राजेश गुप्ता और पार्षद संध्या गुप्ता समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी के खिलाफ तहसीलदार ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में नियमों का उल्लंघन करने और अधिकारियों को डराने-धमकाने की बात कही गई है।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि हरि थियेटर के बाहर गत दिनों राशन वितरण का काम चल रहा था। इसमें सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया गया। राशन लेने के लिए पहुंचे लोगों ने निश्चित दूरी नहीं बनाई थी। सभी को एक जगह एकत्र कर रसद सामग्री बांटी जा रही थी। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा था।
 
अधिकारियों के मुताबिक यहां पर लगभग तीन सौ से ज्यादा लोग एकत्रित हुए थे। मौके पर उनके द्वारा सामाजिक दूरी बनाए रखने के सुझाव को दरकिनार कर दिया गया। इसके बाद भी राशन वितरण का सिलसिला जारी रहा। तहसीलदार की शिकायत के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें