फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें...यह जम्मू रेलवे स्टेशन है, पटरी पर फिर दौड़ने लगी उम्मीदों की रेल

Fri, 15 May 2020 03:38 PM IST
प्रशांत कुमार विनय त्रिवेदी, जम्मू
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें। यह जम्मू रेलवे स्टेशन है। जम्मू से दिल्ली जाने वाली यात्री गाड़ी थोड़ी ही देर में प्लेटफॉर्म संख्या एक से रवाना होगी...पूरे 52 दिन बाद जब यह आवाज रेलवे स्टेशन परिसर में गूंजी और करीब डेढ़ महीने से वीरान पड़ा रेलवे स्टेशन यात्रियों की चहल पहल से गुलजार हो गया।

विज्ञापन


लॉकडाउन के तीसरे चरण में नई दिल्ली से देश के 15 शहर में रेल यातायात शुरू किया गया है। इसी के तहत गुरुवार शाम आठ बजे जम्मू से भी दिल्ली के लिए ट्रेन रवाना हुई। वहीं इससे पहले गुरुवार सुबह 5 बजकर पांच मिनट पर जैसे ही दिल्ली-जम्मू राजधानी एक्सप्रेस जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंची वैसे ही ट्रेन में बैठे लोग खुशी से झूम उठे।

यात्रियों के चेहरे पर घर पहुंचने का उत्साह साफ दिखाई दिया। ट्रेन से जम्मू पहुंचे यात्री बोले, इस पल का डेढ़ महीने से भी ज्यादा दिनों से इंतजार था। जब से ट्रेन चलाने की घोषणा हुई थी, पलपल इंतजार कर रहे थे कि कब मौका मिले और घर जाएं।
विज्ञापन


दिल्ली से 1018 यात्री जम्मू पहुंचे। इसमें 150 से ज्यादा लोग जम्मू जिले के थे। यह सभी लोग नौकरी या फिर अन्य किसी कार्य से दिल्ली गए थे। लॉकडाउन शुरू होने के कारण दिल्ली में ही फंस गए। जम्मू पहुंचकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

लंबे अरसे के बाद आम यात्रियों के लिए चलाई गई 30 ट्रेनों में से एक नई दिल्ली जम्मू राजधानी जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो जम्मू स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों की खुशी का ठिकाना नहीं था। लोगों ने कहा कि रेलवे की काफी अच्छी पहल है। रेलवे की तरफ से सफाई का बेहतर इंतजाम किया गया है। ट्रेन में भी बेहतर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने को कहा जा रहा है, जो बेहतर कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें