फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे 30 हजार लोग, घर वापसी की बढ़ी उम्मीद

Thu, 30 Apr 2020 01:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अनिल कुमार
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण प्रदेश के 30 से 40 हजार लोग पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी ताजे दिशानिर्देश के बाद इन लोगों की भी घर वापसी की उम्मीद बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि इन लोगों को अपने घर पहुंचाने के लिए अधिकारियों की बैठकें चल रही हैं। अलग-अलग राज्यों में फंसे लोगों की जिलावार सूचियां तैयार हो गई हैं। जल्दी ही इस बारे में निर्णय होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


 इस बीच बाहरी राज्यों में फंसे जम्मू-कश्मीर के लोगों का प्रदेश में आना जारी है। बुधवार को पंजाब और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से लाए गए दो हजार और लोग कठुआ के लखनपुर पहुंचे। इसके साथ ही पिछले चार दिनों में पड़ोसी राज्यों से परिवहन निगम की बसों से लाए गए प्रदेश के नागरिकों का आंकड़ा आठ हजार पार कर गया है।

इन दोनों राज्यों में जम्मू-कश्मीर के 15 हजार लोग फंसे हैं। दूसरी ओर पंजाब की ओर रावी दरिया के किनारे सैकड़ों लोग अपने घर पहूंचने के लिए वहां केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। लखनपुर के नोडल अफसर अजीत साहू ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि तीन दिन में पंजाब और हिमाचल से छह हजार श्रमिकों को प्रदेश में लाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें