फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में एक साल के लॉकडाउन ने पूरी तरह बदला शिक्षा का क्षेत्र, यहां जानिए क्या हुए बदलाव

Mon, 22 Mar 2021 03:35 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

लॉकडाउन का असर शिक्षा पर भी पड़ा। एक वर्ष तक स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रहने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित रही, हालांकि ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहीं। टीवी, रेडियो और यूट्यूब के माध्यम से विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगाई गईं, लेकिन प्रदेश में 2जी मोबाइल इंटरनेट होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


इस बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने बच्चों के लिए सामुदायिक कक्षाएं शुरू की जो काफी हद तक सफल रहीं। इसमें बच्चों को सामाजिक दूरी का ध्यान रख खुले आसमान के नीचे पढ़ाया गया। डोडा, रामबन, बारामुला, कुपवाड़ा जैसे जिलों के गांवों में सामुदायिक कक्षाएं काफी सफल रही थीं। सरकारी शिक्षकों के अलावा गांवों में स्थानीय युवाओं ने भी बच्चों को पढ़ाने में मदद की। 

यह भी पढ़ें- जनता कर्फ्यू का एक साल : आज ही के दिन पूरे जम्मू-कश्मीर में छाया था सन्नाटा, घरों में कैद हुए थे लोग, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान बच्चों को क्लासरूम जैसा माहौल देने के लिए आईआईटी जम्मू ने हाईटेक क्लासरूम की तकनीक विकसित की। इसमें ऑनलाइन पढ़ाई भी क्लासरूम की तरह होती है। इस मॉडल को बाद में कई उच्च शिक्षा संस्थान ने भी अपनाया। स्कूल शिक्षा विभाग ने डीडी कश्मीर और ऑल इंडिया रेडियो की मदद से भी बच्चों की पढ़ाई जारी रखी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें