फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिलः क्वारंटीन के दौरान गर्भवती ने दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

Wed, 01 Apr 2020 12:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
क्वारंटीन - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना संदिग्धों के साथ क्वारंटीन में रखी गई केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले की एक गर्भवती ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। महिला को परिवार के साथ कारगिल जिला अस्पताल में संक्रमित होने के संदेह में क्वारंटीन किया गया था।

विज्ञापन


प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में ही मौजूद पास्कुम इलाके की एक महिला ने उनकी मदद की। बच्चा अब पांच दिन का हो चुका है। महिला को भी क्वारंटीन से छुट्टी दे दी गई है।

पंजाब में फंसे जम्मू-कश्मीर के 500 लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जताया रोष

दिल्ली समेत अन्य राज्यों से पठानकोट के रास्ते जम्मू-कश्मीर जाने वाले लोगों का जमावड़ा माधोपुर में लग गया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा पूर्ण लॉकडाउन के चलते आवाजाही पूरी तरह रोक दी है। इसका सबसे अधिक असर दूसरे राज्यों से जम्मू-कश्मीर लौट रहे लोगों पर पड़ा है। लोग कई दिन से माधोपुर में सड़क पर रहने पर मजबूर हैं और सरकार को कोस रहे हैं।

पंजाब पुलिस और समाजसेवी संस्थाएं लोगों को भोजन मुहैया करवा रही हैं। मंगलवार को फंसे लोगों ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया और पंजाब पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाए। लोगों ने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन अपने ही राज्य के लोगों की अनदेखी कर रहा है।

पुंछ के बशीर मोहम्मद समेत कई बुजुर्ग पठानकोट पुलिस अधिकारियों से मिले। उन्होंने कहा कि वह भूख बर्दाश्त कर सकते हैं। अपने गांव तक पैदल जा सकते हैं पर गर्मी बर्दाश्त नहीं हो रही। बशीर ने कहा कि 12 घंटे और यहां रहना पड़ा तो मर जाएंगे।
विज्ञापन

लोग बोले- आठ दिन में दिल्ली से पठानकोट तक आए हैं, अब कहां जाएंगे

पंजाब-जम्मू कश्मीर बॉर्डर माधोपुर इंटर स्टेट नाके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा होने पर प्रशासन ने उन्हें वापस जाने के लिए कहा तो वे भड़क गए। कहा कि वे आठ दिन में दिल्ली से पठानकोट तक आए हैं, अब कहां जाएंगे।

हालांकि प्रशासन ने प्रवासियों के ठहरने के लिए 2 पैलेसों को शेल्टर होम का रूप दिया है। डीसी गुरप्रीत खेहरा का कहना है कि फिलहाल 500 के करीब लोग वहां पहुंच चुके हैं। उनकी मेडिकल जांच, खानपान समेत अन्य जरूरतों के लिए अधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें