लाकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने की मांग संवाद न्यूज़ एजेंसी आर एस पुरा कांग्रेस नेता करण भगत ने उपराज्यपाल गरीश चंद्र मुर्मू से मांग करते हुए कहा कि राज्य के लोगों की बेहतरी के लिए लाकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने की मांग की l एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उपराज्यपाल की ओर से केंद्र शासित प्रदेश में बेहतर व्यवस्था की गई है l अगर लाकडाउन की अवधि मैं बढ़ोतरी की जाती है तो उसे आने वाले दिनों में बेहतर परिणाम आने पर लोगों की भी बेहतरी हो सकेगी l करण भगत ने कहा कि जिस प्रकार सवेदनसील क्षेत्र को सील किया गया है उससे भी लोगों के घरों में रहने पर बेहतर होगा l उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि वह इस समय अपने घरों में ही रहे और अगर कोई बाजार से समान आदि प्राप्त करना है तो स्थानीय पुलिस को अवगत करवाएं ताकि उन्हें घर पर ही जरूरी सम्मान मोहिया कराया जा सके l