अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। कोरोना वायरस के चलते आ रही परेशानी को कम करने और सरकार की मदद करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जम्मू कश्मीर ने छात्रों से पीएम केयरस फंड में दान करने और अपने दोस्तों को भी इसमें योगदान देने के लिए अपील कर रहे हैं। एबीवीपी जम्मू - कश्मीर के राज्य सचिव मुकेश मन्हास ने कहा कि एबीवीपी ने जरूरतमंदों की मदद का लिए जम्मू कश्मीर में छात्र हेल्पलाइन नंबर को भी जारी किया है। उन्होंने बताया कि एबीवीपी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल्स आ रहे हैं और हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि लॉकडॉउन के कारण प्रदेश से बाहर फसें छात्रों की भी मदद कर सकें। एबीवीपी स्वयंसेवक भी पके हुए भोजन, राशन, मास्क, सैनिटाइजर के वितरण में लगे हुए हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। लॉकडाउन का असर शिक्षा जगत पर भी पड़ा है, जिसे देखते हुए एबीवीपी ने छात्रों की शिकायतों के निवारण के लिए जम्मू विश्वविद्यालय और केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रशासन सहित वीसी को ज्ञापन सौंपा है। इसके साथ एबीवीपी द्वारा विद्यार्थियों को इस लॉक डाउन के समय व्यस्त रखने के लिए विभिन्न गतिविधियों का भी संचालन कर रहा है। एबीवीपी इस महामारी से निपटने के लिए 12-20 अप्रैल तक पीएम केयर्स फंड में दान देने के लिए अभियान की शुरुआत कर रहा है। जिसमें कि छात्रों को अपनी पॉकेट मनी से न्यूनतम 100 रुपये का दान देना कि वे अपील करेंगे।