फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खुलने पर लगी भीड़ पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ खुलने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
कस्बे के दलजीत चौक में वाहनों की लगी कतारें - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बाजार खुलने पर लगी भीड़ पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज संभाग न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा /मीरा साहिब उपजिले में लाक डॉउन के तीसरे चरण के दौरान कस्बों में मंगलवार सुबह 9:00 से 1:00 बजे तक बाजार खुलने पर लोगों की काफी अधिक भीड़ के चलते पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ी l आरएस पुरा पुलिस ने इस दौरान 12 लोगों के खिलाफ धारा 188 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की l बाजारों में काफी बड़ी संख्या में लोग कारें व दो पहिया वाहन लेकर पहुंचे पुलिस द्वारा इन लोगों से पूछताछ करने पर कोई कार्य न होने पर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई l इस दौरान एसडीएम आरएस पुरा रामलाल शर्मा और पुलिस थाना प्रभारी जयपाल शर्मा भी मौजूद थे जिन्होंने लगाए नाकों पर पहुंचकर बजार में पहुंचे लोगों को समझाया कि अगर घर का कोई सामान आदि चाहिए तो वह घर के किसी एक ही व्यक्ति को भेजें l उन्होंने कहा कि जम्मू जिले को रेड जोन में रखे होने पर लोगों को चाहिए कि वह घरों से बाहर ना निकले और लाका डॉउन के चलते दिए गए निर्देशों का पालन करें l दूसरी ओर क्षेत्र के दुकानदारों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि दुकानें खुलने के समय में बढ़ोतरी की जाए ताकि इस तरह की भीड़ ना लगे और लोग अपनी जरूरतो का सामान खरीद सकें l
विज्ञापन
Trending Videos

बाइक चालक से पूछा करते पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
बाइक चालक से पूछा करते पुलिस
विज्ञापन

NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें