फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ज्यौड़ियां में प्रशासन की दुकान गिराने की कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

Sun, 05 Oct 2025 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। उपजिला चिकित्सालय ज्यौड़ियां के पास बनी एक दुकान को प्रशासन द्वारा गिराए जाने के बाद शनिवार को यहां तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर दोहरे मापदंड और दोहरे कानून अपनाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम अखनूर को घेर लिया और तीखे सवाल दागे।
विज्ञापन


अस्पताल के पास पहले से बनी एक दुकान पर शुक्रवार को मात्र एक लेंटर (छज्जा) डाला गया था। इससे क्षुब्ध होकर प्रशासन ने शनिवार को ही बुलडोजर चलाकर दुकान ढहा दी। इस कार्रवाई का नेतृत्व स्वयं एसडीएम अखनूर ने किया जबकि मौके पर तहसीलदार ज्यौड़ियां और पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।
कार्रवाई के बाद स्थानीय लोग भड़क उठे। दुकान मालिक संदेश चौधरी और बाजार प्रधान मुल्ख राज शर्मा ने एसडीएम से सीधे सवाल किया। उन्होंने पूछा भारत में संविधान एक है तो फिर एक जैसी प्रकृति के मामलों में दो अलग-अलग कानून क्यों लागू किए जा रहे हैं?
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा अस्पताल की बिल्डिंग सेना की दीवार से 100 मीटर के दायरे में बन रही है उस पर प्रशासन और अदालत चुप क्यों हैं और हमारी दुकान पर इतनी फुर्ती क्यों दिखाई गई? उनका आरोप था कि उन्हें न तो कोई नोटिस दिया गया और न ही कोई समय सीमा दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम मुख्तयार मिनास ने बताया कि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार यह भूमि सरकारी है और बिना अनुमति निर्माण किया गया था, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें