फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से 30 मार्च के बीच में हो सकते हैं निकाय चुनाव

Tue, 01 Dec 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में निकाय चुनाव में इस बार ईवीएम का इस्तेमाल होगा। चुनाव 20 से 30 मार्च के बीच होने की संभावना है। इसके लिए 20 फरवरी तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


चुनाव पुराने आरक्षण से ही होगा। किसी भी वार्ड का परिसीमन नहीं किया जाएगा। चुनाव में नोटा का भी प्रयोग करने की अनुमति होगी। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शांतमनु ने दी।


सीईओ ने बताया कि मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने तथा हटाने का काम 11 जनवरी तक चलेगा। इसमें एक जनवरी 2016 तक 18 साल की आयु पूरा करने वाले को भी नाम जोड़ने का मौका मिलेगा। इसके बाद मतदाता सूची पर लोगों से आपत्तियां मांगी जाएंगी।
विज्ञापन


आपत्तियों का निस्तारण कर 20 फरवरी तक इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद अधिसूचना जारी होगी। अधिसूचना के कम से कम 30 दिन बाद ही चुनाव कराया जा सकता है। इससे उम्मीद है कि 20 फरवरी से चार चरणों में मतदान शुरू हो जाएंगे।

चुनाव की प्रारंभिक रूपरेखा बताते हुए कहा कि पहले चरण में जम्मू नगर निगम, दूसरे चरण में जम्मू के अन्य निकाय, तीसरे चरण में श्रीनगर नगर निगम तथा चौथे चरण में श्रीनगर के अन्य निकायों के चुनाव होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें