फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: करंट से बिजली विभाग के अस्थायी कर्मी की मौत

Sun, 15 Sep 2024 06:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
- पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाने को लेकर अड़े परिजन
विज्ञापन

- मृतक के बेटे को नौकरी और 10 लाख रुपए मुआवजे का आश्वासन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। गांव तरेबा में बिजली विभाग के अस्थायी कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लब्बा राम पुत्र मुंशी राम निवासी रंगपुर तरेबा बिजली विभाग में अस्थायी तौर पर लाइनमैन था।
उसके पास गांव तरेबा की जिम्मेदारी थी। गांव में जलशक्ति विभाग के ट्यूबवेल का ट्रांसफॉर्मर को ठीक कर करते हुए उसे करंट लग गया।इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अरनिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बिश्नाह अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया है। डॉक्टरों ने मृतक का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन

गांव में लाइनमैन की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग पहुंच गए। पंचायत तरेबा की पूर्व सरपंच बलवीर कौर, मृतक के परिजन और स्थानीय लोग शव को वापस ले जाने पर अड़ गए। बलवीर कौर ने बिजली विभाग को मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।उन्होंने कहा कि मुआवजे का एलान किए बगैर मृतक के शव को नहीं ले जाया जाएगा। मामले को बिगड़ता देख बिजली विभाग के एक्सईएन अशोक कुमार छिब्बर और जल शक्ति विभाग के एक्सईएन कुलवंत सिंह चिब विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बिश्नाह अस्पताल पहुंच गए। बलवीर कौर ने अधिकारियों को मुआवजे का एलान करने के लिए कहा। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में मृतक के परिजनों को एक लाख रुपए नकद, 10 लाख रुपए का मुआवजा और मृतक के बेटे को बिजली विभाग में अस्थायी नौकरी का आश्वासन दिया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

लब्बा राम बिजली की तकनीकी खराबी होने पर 24 घंटे हाजिर रहता था। अपनी ड्यूटी को लेकर अनुशासित था। अस्थायी लाइनमैन को खोने पर पूरे गांव में शोक की लहर है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग और जल शक्ति विभाग के एक्सईएन ने नकद राशि, नौकरी और मुआवजे का एलान किया है।
बलवीर कौर, पूर्व सरपंच

जल शक्ति विभाग के ट्यूबवेल के खराब पड़े ट्रांसफार्मर को ठीक करते हुए हादसा हुआ है। इसमें लाइनमैन लब्बा राम की मौत हो गई। विभाग की तरफ से मुआवजे के तौर पर संभव मदद मुहैया करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

अशोक कुमार छिब्बर, एक्सईएन, बिजली विभाग

जल शक्ति विभाग का ट्यूबवेल खराब था। इसे ठीक करने के लिए लाइनमैन लब्बा राम पहुंचा था। दुर्भाग्य से करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को तत्काल एक लाख रुपए नकद दिया गया है। बिजली विभाग के एक्सईएन की तरफ से नौकरी और मुआवजे का आश्वासन दिया है।
कुलवंत सिंह, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें