फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग-सोनामर्ग में हल्की बर्फबारी, जम्मू में लगातार दूसरे दिन भी कोहरा, लद्दाख में शीतलहर जारी

Mon, 09 Jan 2023 08:16 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 जनवरी को सामान्य से भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। अधिकारियों ने कहा कि गुलमर्ग और सोनामर्ग जोजिला दर्रे के साथ अन्य पहाड़ी इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
जम्मू में ठंड से बचने की जुगत में युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम कई रंग बदल रहा है। रविवार को कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू के करीब दर्ज किया गया। हालांकि लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। वहीं, जम्मू संभाग के निचले इलाकों में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी दिन भर कोहरा छाया रहा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 जनवरी को सामान्य से भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। अधिकारियों ने कहा कि गुलमर्ग और सोनामर्ग जोजिला दर्रे के साथ अन्य पहाड़ी इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। श्रीनगर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो शनिवार सुबह माइनस 1.4 डिग्री था।

जबकि अधिकतम पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में रविवार को सुबह से ही घने कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर बाद हल्की सी धूप से थोड़ी राहत मिली। यहां अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

घाटी में चिल्ले कलां का असर 

मौसम विभाग के अनुसार घाटी के ऊपरी इलाकों में कई स्थानों पर मध्यम बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार और बुधवार को बादल छाए रहेंगे। कश्मीर चिल्ले कलां की चपेट में है। 40 दिनों की सबसे कठोर मौसम अवधि है, जब बर्फबारी की संभावना अधिकतम और सबसे अधिक होती है। चिल्ले कलां 21 दिसंबर से शुरू हुआ है, जो 30 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद भी शीतलहर जारी रहेगी। 20 दिनों तक चिल्ले खुर्द (छोटी ठंड) रहेगा। 

स्थान    न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस)

गुलमर्ग     -3. 4  

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर     -0.1 
पहलगाम -1.4
काजीगुंड -1.3
कोकेरनाग -1.6
कुपवाड़ा - 0.4 
अनंतनाग-1.4 डिग्री 
जम्मू    5.0 
कटड़ा    10.2 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें