रियासी। गर्मी से परेशान लोगों को शाम के समय हल्की बारिश होने से राहत मिली है। वहीं, ठंडी हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट आई है। जानकारी के अनुसार शाम को पांच बजे मौसम का मिजाज बिगड़ गया। तेज हवाएं चलने के साथ ही आधे घंटे तक हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है।