फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदरोल गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरित की गई इम्यूनिटी बूस्टर दवाइयां बिश्नाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। मजुआ पंचायत के गांव नदरोल में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शिविर लगाया गया। इसके अंतर्गत ग्रामीणों को इम्यूनिटी बूस्टर दवाइयां वितरित की गई। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग ने 100 से अधिक लोगों में दवाइयां वितरित कीं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर लोगों को कोरोना से बचाव के उपायों के बारे में बताया गया और दवाइयों के सेवन की प्रक्रिया भी बताई गई। इस मौके पर एडीएमओ इंडियन सिस्टम आफ मेडिसिन डॉ. सुरेश शर्मा डॉ. मोहन सिंह की अध्यक्षता में आयुष्मान शिविर लगाया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग कि डॉक्टर गोरी करलूपिया और डॉक्टर रिया शर्मा द्वारा ग्रामीणों में दवाइयां वितरित की गई। लोगों को यह भी बताया गया कि इन दवाइयों से उनको क्या फायदा मिलेगा। इस मौके पर पंचायत के सरपंच विशन सिंह भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें