सांबा। भारतीय शिक्षा समिति ने भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में एक कार्यक्रम कर बच्चों के जरूरतमंद अभिभावकों में करीब 150 सोलर लाइटें वितरित कीं। कार्यक्रम में समिति के प्रांत निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी मुख्यतिथि थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा ऐसा हथियार है जो आपसे कोई छीन नहीं सकता। पढ़कर अच्छे पद पर आसीन होकर देश की सेवा करें। ताकि देश और तरक्की कर सके। ब्रह्म रतन अग्रवाल के सहयोग से प्रयास किया जा रहा है कि बच्चे लाइट के कारण अपनी पढ़ाई से महरूम न रह सकें। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर व लदाख के 36 स्कूल और भी हैं जिन्हें इसके लिए चिह्नित किया गया है। इस मौके पर नगर परिषद के चेयरमैन पवन कोहली, पार्षद संजीव पाधा, प्रिंस आनंद व रवि खजूरिया मौजूद रहे। संवाद