बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा थाने में एक नाबालिग लड़की के गुमशुदा होने का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश निवासी मौजूदा समय में बाड़ी ब्राह्मणा में रह रहा है। रविवार शाम को थाने में पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। आशंका है कि उसे पड़ोस में रह रहा बिहान का निवासी संजीव कुमार कोई बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद