फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्षद्वीप के लेफ्टिनेंट गवर्नर बोले, 'जनसंघी मुसलमान होने पर फख्र'

Fri, 26 Aug 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
लक्षद्वीप के लेफ्टिनेंट गवर्नर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
‘मैं जब कालेज लाइफ में था तो मेरे दोस्त मुझे जनसंघी मुसलमान कहते। जब पुलिस की नौकरी ज्वाइन की तो मुझ पर मुख्यमंत्री तक कमेंट करते कि ये जनाब तो जनसंघ के अफसर हैं। अपना नाम जनसंघ से जुड़ने पर मुझे तब भी फख्र होता और आज भी फख्र होता है।’ 
विज्ञापन


ये बातें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता फारूक खान ने कहीं, जिन्हें हाल ही में केंद्र सरकार ने लक्षद्वीप का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया है। वह शुक्रवार को यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव बनाकर जो दरवाजा जम्मू के कार्यकर्ताओं के लिए खोला था, उस दरवाजे से और भी कई चेहरे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान बना सकते हैं। बस जरूरत है अपना श्रेष्ठ कर्म करने की, फल पाने का इंतजार तभी करना चाहिए, जब ऐसा लगने लगे कि अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'फारूक एक अच्छे प्रशासक'

BJP - फोटो : Demp Pic.
उन्होंने आगे कहा कि  मुझे जो कुछ भी मिला है, उसके लिए जम्मू-कश्मीर के पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग का परिणाम है। फारूक ने लक्षद्वीप का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रति धन्यवाद जताया।

प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि फारूक खान का पार्टी के प्रति समर्पण प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता के लिए प्रेरणा देने वाला है। आज जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व फारूक खान के रूप में लक्षद्वीप तक पहुंचा है। एमएलसी अशोक खजूरिया ने कहा, यह एक नेता के साथ-साथ अच्छे प्रशासक और ब्यूरोक्रेट्स हैं। मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कौल ने फारूक खान का एलजी बनना प्रदेश और संगठन के लिए गौरवशाली बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें