फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उपराज्यपाल के बारे में जानिए ये विशेष बातें

Fri, 25 Oct 2019 09:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उपराज्यपाल - फोटो : social media
विज्ञापन

केंद्र शासित प्रदेश बने लद्दाख के नए और पहले उपराज्यपाल राधा कृष्णा माथुर आईएएस अधिकारी रहे हैं। इससे पहले माथुर मुख्य सूचना आयुक्त, रक्षा सचिव, त्रिपुरा के मुख्य सचिव रहने के साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 

विज्ञापन


माथुर को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का पहला उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है। माथुर त्रिपुरा कैडर के 1977 बैच के अधिकारी रहे हैं। बीते साल यानी कि 2018 के नवंबर में वह देश के मुख्य सूचना आयुक्त के पद से रिटायर हुए थे। 25 नवंबर, 1953 को जन्मे माथुर ने यूपी के कानपुर स्थित आईआईटी से शिक्षा ग्रहण की है। साथ ही वह आईआईटी दिल्ली के छात्र रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के बारे में जानिए ये विशेष बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के पहले उप राज्यपाल के लिए गिरिश चंद्र मूर्मु को चुना है। मूर्मु और पीएम मोदी का पुराना रिश्ता रहा है। मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब मूर्मु उनके प्रधान सचिव थे। 

गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी को प्रधानमंत्री मोदी के भरोसेमंद लोगों में से एक माना जाता है। इसी वजह से उन्हें केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यव विभाग का सचिव पद भी सौंपा गया था। 

सरकारी खर्चों को कम करने की योजना बनाई 
केंद्र सरकार में रहते हुए उन्होंने सरकारी खर्चों को कम करने की ओर काम किया। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित कई योजनाओं का विलय करने और कुछ पर विराम लगाने की भी बात कही। उन्होंने राजस्व, राजकोषीय घाटा और व्यय की प्राथमिकताओं के बीच संतुलन बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें