फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सीज फायर उल्लंघन का पाक को करारा जवाब देने के लिए यह विकल्प अपना सकती है सेना

Fri, 11 Jan 2019 11:25 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेना युद्धविराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सेना हर स्थिति पर काबू पाने में सक्षम है। यह बात सेना के उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने गुलमर्ग में विंटर यूथ फेस्टिवल के दौरान प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि घुसपैठ के इरादे से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। नियंत्रण रेखा पर जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं, जो घुसपैठ की कोशिशों को विफल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सेना के पास कई विकल्प हैं, जिन्हें अपनाया जा सकता है। आतंकियों के खिलाफ सैन्य आपरेशन लगातार जारी हैं। इस साल 250 से अधिक आतंकियों को ढेर करने और 50 से अधिक को पकड़ने और करीब पांच आतंकियों को वापस लाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन के अनुसार आतंकी संगठनों में स्थानीय युवाओं की भर्ती 2018 से जारी है। 

हालांकि, सेना के प्रयास से अंत के चार-पांच माह में शामिल होने वाले युवाओं की संख्या में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि 2018 में आतंकविरोधी अभियान जारी रहे। सेना ने अमरनाथ यात्रा के सफल आयोजन, निकाय और पंचायत चुनाव के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2019 में आगामी लोकसभा और विधानसभा के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया बना चुनौती

लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया कुछ समय से एक चुनौती बना हुआ है। कट्टरपंथी युवाओं को बरगला कर गलत रास्ते पर धकेल रहे है। उन युवाओं को सही मार्ग पर लाना एक चुनौती है। युवाओं में काफी प्रतिभा है, जिससे सेना सही दिशा देने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें