फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladakh: एलजी वी.के सक्सेना ने लद्दाख में पांच नए जिले बनाने को दी मंजूरी, नए जिलों से खुलेगा विकास का रास्ता

Mon, 27 Apr 2026 04:37 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क लेह

सार

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पांच नए जिलों के गठन को मंजूरी दे दी है। अब कुल जिलों की संख्या दो से बढ़कर सात हो गई है।
विज्ञापन
लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में अब कुल जिलों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इसे क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया जा रहा है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह निर्णय लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। नए बनाए गए जिलों में नुब्रा, शम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास शामिल हैं। इससे पहले लद्दाख में केवल दो ही जिले लेह और कारगिल थे।

उपराज्यपाल ने कहा कि यह कदम नरेंद्र मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख के विजन के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को अगस्त 2024 में गृह मंत्रालय द्वारा मंजूरी दी जा चुकी थी, जो अमित शाह के नेतृत्व में लिया गया निर्णय था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नए जिलों के गठन से प्रशासन को विकेंद्रीकृत करने में मदद मिलेगी और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक सरकारी सेवाएं तेजी से पहुंच सकेंगी। इसके साथ ही रोजगार, विकास और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा होंगे।

5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 का निरसन के बाद जम्मू-कश्मीर का पुनर्गठन किया गया था जिसके तहत इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया था। तब से लद्दाख सीधे केंद्र सरकार के अधीन प्रशासनिक नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें