फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: सड़क परियोजनाओं से प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में आ रही खुशहाली- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

Mon, 22 May 2023 01:39 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन प्रदेश की पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए सभी अहम व्यवसायिक केंद्रों को सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क ढांचागत परियोजनाओं के पूरा होने से प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में भी खुशहाली आ रही है। यह बातें उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को सड़क एवं भवन निर्माण विभाग जम्मू की तरफ से 186.14 करोड़ की राशि से निर्मित 75 सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण अवसर पर कहीं। यह परियोजनाएं रियासी, उधमपुर, डोडा, सांबा, कठुआ, कुलगाम और बारामूला में हैं।

विज्ञापन


श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन प्रदेश की पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए सभी अहम व्यवसायिक केंद्रों को सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क नेटवर्क के मजबूत होने से अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को काफी लाभ मिलेगा। जम्मू-कश्मीर में सामाजिक और आर्थिक विकास की गति बढ़ाई गई है और सभी सरकरी योजनाओं का लाभ आखिरी कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे इसे सुनिश्चित किया जाएगा।

सरकार नागरिक केंद्र नीतियों को लागू कर रही है, ताकि नागरिकों की आकांक्षाओं की पूर्ति हो सके। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्वाचित जन प्रतिनिधियेां और सरकारी विभागों के अधिकारियों के शानदार कार्य से योजनाओं को लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। इस मौके पर मुख्य सचिव डाॅ. अरुण कुमार मेहता और लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें