फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय व समानता के लिए खुद को फिर से करें समर्पित : एलजी

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो)
विज्ञापन


उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना का किया पाठ
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने संविधान दिवस पर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। उन्होंने संविधान के संस्थापकों को श्रद्धासुमन करते हुए कहा कि पवित्र पुस्तक हमारा मार्गदर्शक और प्रेरणा का स्थायी स्रोत रही है। उन्होंने लोगों से सभी नागरिकों के लिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और सम्मान के मूल्यों को बनाए रखने के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का आह्वान किया। एलजी ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आतंकी हमले के शहीदों को याद करते हुए कहा कि 2008 के जघन्य मुंबई आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि। हम हमेशा शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े रहेंगे। मैं सुरक्षा कर्मियों की वीरता और समर्पण को सलाम करता हूं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें