फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजातीय आबादी के लिए प्रगति, समृद्धि और आशा का एक नया युग : एलजी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में उप राज्यपाल से मिला कश्मीर संभाग से पहाड़ी समुदाय के 160 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

श्रीनगर। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को राजभवन श्रीनगर में कश्मीर संभाग से पहाड़ी समुदाय के 160 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार एसटी समुदायों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। यह केंद्र शासित प्रदेश की जनजातीय आबादी के लिए प्रगति, समृद्धि, स्थिरता और आशा का एक नया युग है। कश्मीर संभाग के विभिन्न हिस्सों से आए समुदाय के सदस्यों ने जम्मू-कश्मीर में पहाड़ी, पडरी, कोली और गड्डा ब्राह्मणों को अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। पूर्व आईजीपी राजा ऐजाज अली ने कहा, यह जम्मू-कश्मीर की पहाड़ी आबादी के लिए एक ऐतिहासिक पल है। पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के दृष्टिकोण का प्रतिबिंब है। दशकों तक पहाड़ियों की उपेक्षा की गई, लेकिन अब अगले 10 वर्षों में हम अपने जीवन में काफी बदलाव देखेंले। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अब्दुल माजिद जिंदादिल ने कहा, पीएम के नेतृत्व में 70 से अधिक वर्षों के संघर्ष के बाद पहाड़ों को वास्तविक अर्थों में आजादी मिली है। अनंतनाग के बशीर अहमद खान ने कहा, दशकों तक हमारी आवाज दबाई गई, लेकिन उप राज्यपाल के प्रयासों के कारण हमें हमारा उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें