फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश की संस्कृति को मिलेगा डिजिटल मंच और साहित्य अकादमी को नया लोगो

विज्ञापन
बैठक में मौजूद एलजी मनोज सिन्हा, मुख्य सचिव अटल डुल्लू व अन्य   स्रोत - सूचना विभाग  - फोटो : samvad
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश की कला और संस्कृति को डिजिटल माध्यम से जोड़ने की दिशा में सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी की केंद्रीय समिति की बैठक में अकादमी की लाइब्रेरियों को डिजिटल, कलाकारों को मान्यता देने की प्रक्रिया तेज करने और स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन






लोक भवन में हुई बैठक में कैलीग्राफी कोर्स को जारी रखने, वर्ष 2026-27 की वार्षिक खर्च योजना और अकादमी के नए लोगो को मंजूरी दी गई। नए लोगो में प्रदेश की पांचों आधिकारिक भाषाओं को जगह दी जाएगी। बैठक में अकादमी की लाइब्रेरियों की किताबों और अन्य सामग्री को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की दिशा में काम तेज करने पर भी जोर दिया गया। एलजी ने कहा कि युवाओं को स्थानीय कला और संस्कृति से जोड़ने के लिए शिक्षा, खेल और संस्कृति विभाग मिलकर काम करें। उन्होंने कलाकारों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए बेहतर योजना बनाने तथा कलाकारों को मान्यता देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

-

अकादमी ने एक साल में किए 470 से ज्यादा कार्यक्रम

बैठक में बताया गया कि गणतंत्र दिवस परेड में प्रदेश की झांकी को दूसरा पुरस्कार मिला था। साथ ही अकादमी ने एक साल में प्रदेश और देश के कई हिस्सों में 470 से ज्यादा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। 14 हजार से अधिक कलाकारों और लेखकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रमों में वंदे मातरम के 150 वर्ष, एक भारत-श्रेष्ठ भारत, हर घर तिरंगा यात्रा, नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, संविधान दिवस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती जैसे आयोजन शामिल रहे। उपराज्यपाल ने वंदे मातरम पहल में अकादमी के काम की सराहना भी की। बैठक में मुख्य सचिव अटल डुल्लू व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें