फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल 154 सरकारी कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

Sun, 11 Feb 2024 03:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल ने कहा कि पाकिस्तान के इशारे पर पथराव और हमले अब इतिहास बन गए हैं। आज की वास्तविकता यह है कि प्रदेश में युवा गर्व के साथ तिरंगे को थामे खड़ा है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : डीआईपीआर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने के बाद 154 सरकारी कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के खिलाफ साजिश रचने वालों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेंगी।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद के लिए अनुच्छेद 370 को जिम्मेदार ठहराते हुए एलजी ने पिछली सरकारों पर कटाक्ष किया। उपराज्यपाल ने पिछली प्रदेश की सरकारों पर पर जम्मू-कश्मीर को अशांति की ओर धकेलने का आरोप लगाया। एलजी सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान के इशारे पर पथराव और हमले अब इतिहास बन गए हैं। आज की वास्तविकता यह है कि प्रदेश में युवा गर्व के साथ तिरंगे को थामे खड़ा है।

उन्होंने कहा, घाटी में 30 साल बाद सिनेमा हॉल फिर से खोले गए हैं और बाजार अब सुनसान नहीं दिखते हैं। घाटी में रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक पहुंच रहे हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी सैलानी आ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में परिवर्तन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, जिन्होंने अनुच्छेद 370 जैसे असंभव समझे जाने वाले लक्ष्यों को हासिल किया है। जम्मू कश्मीर अब भारत के अन्य हिस्सों की तरह प्रगति कर रहा है। उन्होंने कानून और व्यवस्था की बहाली को प्राथमिकता देते हुए कहा कि देश को तोड़ने की साजिश और पाकिस्तान का समर्थन करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें