फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: उपराज्यपाल ने शीतल और राकेश को सम्मानित किया, बोले- तीरंदाजों ने राष्ट्र को किया गौरवान्वित

Wed, 08 Nov 2023 01:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली पैरा तीरंदाज शीतल देवी और राकेश कुमार ने एशियाई पैरा खेलों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने प्रदेश के युवाओं को प्रेरित किया है।
विज्ञापन
तीरंदाज शीतल देवी को सम्मानित करते हुए उपराज्यपाल - फोटो : डीआईपीआर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को पैरा तीरंदाज शीतल देवी, राकेश कुमार और कोच अभिलाषा चौधरी को सम्मानित किया। इस दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली पैरा तीरंदाज शीतल देवी और राकेश कुमार ने एशियाई पैरा खेलों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने प्रदेश के युवाओं को प्रेरित किया है। राष्ट्र को गौरवान्वित करने के लिए पूरे केंद्र शासित प्रदेश को उन पर गर्व है।

विज्ञापन


एलजी ने पैरा तीरंदाजों और कोच को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तीरंदाजों की मजबूत विजेता प्रवृत्ति जम्मू-कश्मीर में मजबूत खेल संस्कृति को लोकप्रिय बनाएगी। उन्होंने यूटी में खेलों को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें