फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: 300 से अधिक मेधावियों को एलजी सिन्हा ने किया सम्मानित, बोले- 'कलाम से प्रेरणा लेकर बनें मिसाइल मैन'

Thu, 26 Nov 2026 03:12 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू संभाग के 10 जिलों के 300 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से प्रेरणा लेकर बड़े सपने देखने और अभिभावकों को बच्चों की रैंक के बजाय उनकी खुशी व रुचि को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अभिषेक बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के 10 जिलों की प्रतिभाओं को गुरुवार को अमर उजाला के मंच पर नई पहचान मिली। किसी ने दुर्गम पहाड़ी रास्तों और सीमित संसाधनों के बीच मेहनत कर सफलता हासिल की, तो किसी ने सीमावर्ती क्षेत्र की चुनौतियों को पार कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इन मेधावियों की मेहनत को सम्मान देने और उनके सपनों को नई उड़ान देने के लिए आयोजित अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में 300 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अभिषेक बड़ू
शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कास्ट), जम्मू के बट्ठा परिसर में आयोजित समारोह में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने और बड़े सपने देखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ना चाहिए और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रखना चाहिए।
विज्ञापन

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अभिषेक बड़ू
उपराज्यपाल ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की मेरिट और रैंक की तुलना दूसरी चीजों से करने के बजाय उनकी खुशी, रुचि और सपनों को प्राथमिकता दें। बच्चों को अपनी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें और उनके सपनों को उड़ान देने में सहयोगी बनें।

समारोह में जम्मू संभाग की विविधता के बीच प्रतिभाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। जम्मू के मैदानी इलाकों से लेकर किश्तवाड़, डोडा और पुंछ के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों तक, हर जिले से मेहनत और लगन के दम पर मुकाम हासिल करने वाले विद्यार्थी पहुंचे। कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद सफलता पाने वाले इन विद्यार्थियों की उपलब्धियां दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा बनीं।

कठुआ की बसोहली चित्रकला और सांबा की बासमती चावल की पहचान वाले क्षेत्र से लेकर उधमपुर की देविका नदी, रियासी की त्रिकुटा पहाड़ियों, राजोरी-पुंछ के पीर पंजाल और रामबन-किश्तवाड़ की चिनाब घाटी तक फैले जम्मू संभाग की प्रतिभाएं एक मंच पर नजर आईं। समारोह ने न सिर्फ विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मान दिया बल्कि उनकी मेहनत, संघर्ष और सपनों को भी नई पहचान दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें