फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार सिपाही के साथी सहित तीन आतंकी धरे

Sat, 23 Jan 2016 10:05 AM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में एक और लश्कर आतंकी को दबोचा गया है। इसके अलावा जिला बारामुला के सोपोर इलाके से हरकत-उल-मुजाहिद्दीन के दो आतंकी इश्फाक अहमद सोफी उर्फ उमर और एयाज अहमद गोजरी उर्फ छोटा करीमउल्लाह को एक पिस्टल और एक हैंड ग्रेनेड के साथ दबोचा गया।
विज्ञापन


शोपियां से गिरफ्तार आतंकी की पहचान आकिब बशीर के रूप में हुई है। आकिब से एक एके-47 राइफल, एक एके-47 मैगजीन और एके-47 के 30 राउंड के अलावा अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं। उससे पूछताछ जारी है।

एसएसपी अल्ताफ खान ने बताया कि कुंडलन इलाके के आकिब बशीर डार को पकड़ने में सफलता मिली। आकिब कांस्टेबल शकूर का साथी था, जो हाल में बिजबिहाड़ा से 4 एके-47 राइफल लेकर फरार हुआ था।
विज्ञापन


इससे पूर्व 20 जनवरी को इसके साथी गाजी फैयाज डार को पकड़ा गया था। फैयाज भी कुंडलन इलाके का है। दो दिनों में दो लश्कर आतंकियों के गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पकड़े जाने को सुरक्षा बल बड़ी कामयाबी मान रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें